BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, heatwave • गोरखपुर / चरगांवा • 21-04-2026

गोरखपुर में अगले 5 दिनों तक रहेगा हीटवेव का कहर, अप्रैल में औसत से अधिक गर्मी, आज 42°C तक पहुंच सकता तापमान

रूरल न्यूज नेटवर्क। मंगलवार की सुबह से ही मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहा। सुबह के समय ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा और दिन चढ़ते-चढ़ते यह 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि इस समय चल रही तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

दोपहर के समय लू चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और शरीर झुलसने जैसा महसूस हो रहा है। इन हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है।

Image Source Here...

लगातार बढ़ रहा तापमान

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री, रविवार को 40.6 डिग्री और सोमवार को यह बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी, जिसके कारण दोपहर तक गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई। लू के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति राजस्थान की ओर से आ रही पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण बनी हुई है। जिससे गर्मी और अधिक महसूस हो रही है। आने वाले चार से पांच दिनों तक इसी तरह की गर्मी और लू जारी रहने की संभावना है। इसके बाद हवाओं की रफ्तार कम होने पर थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

औसत से अधिक है तापमान

अगर अप्रैल महीने के सामान्य तापमान की बात करें तो इस समय जो तापमान दर्ज हो रहा है, वह औसत से काफी ज्यादा है। आमतौर पर अप्रैल में अधिकतम तापमान करीब 37.4 डिग्री और न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस बार तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस