गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का 99 फीसद निर्माण पूरा, 429 करोड़ रुपये से बना है 2.6 किमी लंबा है फ्लाईओवर
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का 99 फीसद निर्माण पूरा हो गया है। गोरखपुर में यातायात सुगमता
को नई ऊंचाई देने वाले इस फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसके
लोकार्पण की तैयारी भी शुरू हो गई है।
राप्ती नदी पर बने पुराने
पुल का अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही नवनिर्मित फ्लाईओवर को भी नौसढ़ से पैडलेगंज तक
सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ
जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम
अभी जारी है।
Image Source Here...
फिनिशिंग का कुछ काम शेष
गोरखपुर का पहला सिक्सलेन
फ्लाईओवर, मजबूत रोड कनेक्टिविटी और आवागमन सुगमता बढ़ाने
के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है।
नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक
लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की
लागत आ रही है।
कार्यदायी संस्था सेतु निगम
के अनुसार फ्लाईओवर की सीधी लंबाई वाले हिस्से में निर्माण 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कुछ काम शेष है और
उसे भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है। यह फ्लाईओवर जल्द ही जनता की सेवा में
समर्पित होने जा रहा है।
सिक्सलेन फ्लाईओवर पर
आवागमन शुरू होने के बाद इस रूट पर प्रतिदिन होने वाली भारी भीड़ और जाम से अब
स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी। लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से
आने वाले यात्रियों को शहर के भीतर प्रवेश करने या शहर से होकर महराजगंज, देवरिया या कुशीनगर जाने में समय की काफी बचत होगी।
Share On :
×
13:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा