BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, six-lane flyover • गोरखपुर / चरगांवा • 25-05-2026

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार, अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे होगी स्पीड, लेन जुड़ने के साथ 21 दिन में होगा शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। इस पर स्पीड की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। 2.2 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर जहां तक सड़क सीधी है, वहां अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला सकेंगे। जहां कर्व होगा, वहां अधिकतम स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। सेतु निगम की आर से इसकी जानकारी देने के लिए जगह-जगह गति सीमा बोर्ड लगाया जा रहा है।

सिक्सलेन फ्लाईओवर पूरी तरह बनकर तैयार है। देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर की एक लेन सिक्सलेन फ्लाईओवर से जोड़ी जा चुकी है। दूसरी लेन का काम तेजी से चल रहा है। इसी महीने इसके जोड़ लिए जाने की संभावना है। लेन जुड़ने के 21 दिन बाद कंक्रीट मजबूत होते ही सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी। फ्लाईओवर के डिवाडर को केसरिया रंग से रंगने का काम भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

Image Source Here...

तेजी से कराई जा रही है पेंटिंग

सिक्सलेन फ्लाईओवर के पिलर के दोनों तरफ पेंटिंग का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। हर पिलर पर पेंटिंग के लिए विशेष थीम बनाई गई है। उद्देश्य है कि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले यात्रियों को हर पिलर की पेंटिंग से कुछ सीखने का अवसर मिले। वह गोरखपुर की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत को जानें और दूसरों को इसके बारे में बताकर उन्हें गोरखपुर से जोड़ें।

कैमरे से करेंगे स्पीड की निगरानी

सिक्सलेन फ्लाईओवर पर वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कैमरे लगाने की भी योजना बनाई जा रही है। दरअसल, सिक्सलेन फ्लाईओवर को देवरिया बाईपास फ्लाईओवर से जोड़ने के बाद वाहनों की गति नियंत्रित न होने पर हादसे की आशंका बनी रहेगी। इसे देखते हुए फ्लाईओवर के ऊपर पुलिस की तैनाती की भी योजना है। गति नियंत्रित रहेगी तो जाम नहीं लगेगा और हादसे की आशंका नहीं रहेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस