BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, road, thematic statues • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

गोरखपुर की सड़कों को मिलेगा 'मॉडर्न लुक, डिवाइडर पर म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट, नेशनल सिंबल्स की लगेंगी थिमेटिक मूर्तियां

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर शहर की मुख्य सड़कों को अब एक नया और खूबसूरत लुक मिलने जा रहा है। सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार इनके सौंदर्यीकरण पर काम कर रही है। इसके तहत सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर अलग-अलग थीम की मूर्तियां लगाई जाएंगी और कलात्मक ढंग से सजाया जाएगा।

मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए 4 रूट तय कर लिए गए हैं और मूर्तियों का ऑर्डर भी दे दिया गया है। थिमेटिक स्कल्पचर में म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट, नेशनल सिंबल्स और योगा पोस्चर्स शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट का मकसद बाहर से आने वाले पर्यटकों और आम लोगों के सामने गोरखपुर की एक शानदार और आधुनिक छवि पेश करना है।

Image Source Here...

डिवाइडर पर सिर्फ हरियाली नहीं, दिखेगी संस्कृति और कला

 गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि अब सड़कों के डिवाइडर सिर्फ पेड़-पौधों तक सीमित नहीं रहेंगे। उन्हें एक नई पहचान दी जाएगी। शहर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ हमारी संस्कृति से भी जोड़ा जाएगा। डिवाइडर पर योग की मुद्राएं, संगीत के वाद्य यंत्र (इंस्ट्रूमेंट्स) और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह (नेशनल सिम्बल्स) जैसी मूर्तियां लगाई जाएंगी। सड़कों पर अच्छी लाइटिंग पहले से है, अब इस नए काम से गोरखपुर की सड़कें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगी।

Image Source Here...

पीपीपी मॉडल पर होगा काम, 30 साल तक देखरेख

इस पूरे प्रोजेक्ट को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर पूरा किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने इस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन हो चुका है और नगर निगम बोर्ड से भी इसे मंजूरी मिल गई है। एक महीने के भीतर इस पर काम शुरू हो जाएगा।

इस काम के लिए 'इंडियन आर्ट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी को चुना गया है। कंपनी के डायरेक्टर कृष्ण मोहन ने बताया कि सभी विभागों से जरूरी एनओसी मिल चुकी है। डिवाइडर पर मूर्तियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर फूलों के पौधे भी लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि अगले 30 वर्षों तक इस प्रोजेक्ट की देखरेख की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी की होगी।

पहले फेज में इन 4 रास्तों पर होगा काम

  • प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए शहर के चार मुख्य रास्तों को चुना गया है, जिन्हें अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा।
  • पैडलेगंज से नौका विहार रोड- यहां के डिवाइडर पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स (वाद्य यंत्रों) की थीम पर मूर्तियां लगेंगी।
  • असुरन चौराहा से गुलरिहा- इस रास्ते पर अध्यात्म और योग मुद्राओं वाली मूर्तियां लगाई जाएंगी।
  • यातायात तिराहा से बरगदवा- इस मार्ग के डिवाइडर को भी पूरी तरह अध्यात्म की थीम पर सजाया जाएगा।
  • देवरिया बाईपास रोड (चिड़ियाघर मेन रोड)- चूंकि यह रास्ता चिड़ियाघर की तरफ जाता है, इसलिए यहां के डिवाइडर को एनिमल (जानवरों की) थीम पर तैयार किया जाएगा।

इस काम के पूरा होने के बाद शहर में एंट्री करते ही लोगों को एक साफ-सुथरे, आधुनिक और व्यवस्थित गोरखपुर का अहसास होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस