BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GRP police • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

GRP पुलिस ने स्टेशन से 2 शातिर चोर दबोचे, ट्रेनों में सो रहे यात्रियों का चुराते थे सामान, 4 फोन समेत 80 हजार नकद बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी गोरखपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 21 मई को रेलवे स्टेशन गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर की गई। अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जीआरपी टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के मर्चा के रहने वाले विशाल तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी (21 वर्ष) तथा पिपराईच थाना के वार्ड नंबर-12, कस्बा पिपराईच के अफरोज अली उर्फ अब्बास (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

Image Source Here...

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाते थे। खासकर सो रहे यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी कर लेते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल और सामान को राह चलते लोगों को बेचकर अपना खर्च चलाते थे। बुधवार को भी दोनों चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, तभी जीआरपी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बरामद मोबाइलों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना गोरखपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

आरोपी विशाल तिवारी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

जांच में पता चला कि आरोपी विशाल तिवारी उर्फ नन्हे तिवारी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होने वाली मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा