BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GRP • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

जीआरपी ने 310 खोए हुए मोबाइल फोन किए बरामद, खुशी से खिल उठे लोगों के चेहरे

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जीआरपी ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले दो माह के दौरान जीआरपी गोरखपुर की सर्विलांस सेल और थाना-चौकी पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से कुल 310 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Image Source Here...

इन मोबाइलों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों से खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिक को दे दिए गए।

अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने जीआरपी गोरखपुर की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

एसपी जीआरपी यात्रा करते समय सतर्क रहें

एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि- हमारी सर्विलांस टीम और जो हमारी जनपद के विभिन्न चौकी और थाने हैं उनकी मदद से लगभग 310 मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिसमें कुछ आईफोन भी हैं। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 60 लाख है। अभी तकरीबन 100 लोगों को बुलाया गया है। जिसकी पहचान करने के बाद उनको उनका खोया फोन लौटाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि स्टेशन या सफर के दौरान ऐसे लोग से सतर्क रहें।

सभी मोबाइल की कीमत लगभग 60 लाख

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद किए गए मोबाइलों में 308 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 2 आईफोन शामिल हैं। अधिकांश मोबाइलों की कीमत 25 से 30 हजार रुपये के बीच है, जबकि कुछ मोबाइलों की कीमत करीब 60 हजार रुपये तक है। सभी बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है।

जीआरपी गोरखपुर की सर्विलांस सेल लगातार मोबाइल बरामदगी के लिए काम कर रही है। मई 2025 से अब तक सर्विलांस सेल द्वारा 1,300 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। सर्विलांस सेल की इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 2,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

मोबाइल बरामदगी में सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सुन्दर सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल विकास कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके अथक प्रयासों और तकनीकी निगरानी के माध्यम से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन खोजे गए और उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस