BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, January, Health, girl, student • गोरखपुर / चरगांवा • 14-01-2026

गोरखपुर में 16-24 जनवरी तक छात्राओं की स्वास्थ्य जांच:जूनियर पिंक कार्ड जारी होंगे, पोषण निगरानी के निर्देश

गोरखपुर के कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कराएगा। बालिका समृद्धि पखवाड़ा के तहत 16 से 24 जनवरी तक चलने वाले अभियान में छात्राओं को उपचार, दवाओं और परामर्श की सुविधा दी जाएगी। जांच के बाद जूनियर पिंक कार्ड जारी किए जाएंगे, ताकि आयरन फोलिक सप्लीमेंट व पोषण स्थिति की निगरानी की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा ने जिला स्वास्थ्य समिति (DHS) की कार्यकारी निकाय की बैठक में तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। CMO ने कहा कि सभी ब्लॉक की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम छात्राओं की 100 प्रतिशत स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें। जांच में खून के स्तर, आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य से जुड़े परीक्षण शामिल होंगे।

पिंक कार्ड से होगी सप्लीमेंट और पोषण की निगरानी

CMO ने बताया कि छात्राओं को जारी होने वाले जूनियर पिंक कार्ड के माध्यम से विकली आयरन फोलिक सप्लीमेंटेशन की स्थिति और पोषण स्तर पर नियमित निगरानी की जाएगी। इससे छात्राओं में एनीमिया की रोकथाम और पोषण सुधार पर प्रभावी काम होगा।

बैठक में CMO ने निर्देश दिया कि खिचड़ी मेल को देखते हुए सभी स्वास्थ्य इकाइयां 24 घंटे आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने अस्पतालों में आवश्यक संसाधन, दवाएं और चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

आशाओं का भुगतान समय से करने और प्रसव बढ़ाने पर जोर

जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की क्लस्टरवार बैठकें कराने का निर्देश दिया गया। CMO ने कहा कि जो आशाएं कार्य में रुचि नहीं ले रही हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय पर कराने को भी कहा गया।

CMO ने एचबीएनसी और एचबीवाईसी कार्यक्रम के अंतर्गत कम भ्रमण करने वाली आशाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एनसीडी कार्यक्रम में CMO ने सीएचओ, एएनएम, डॉक्टर और आशाओं की नियमित समीक्षा पर जोर दिया।

एनक्वास के लिए स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देश

CMO ने प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम पांच स्वास्थ्य इकाइयों को एनक्वास (NQAS) के लिए तैयार करने को कहा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मानक उपलब्धियां बढ़ेंगी। CMO ने बुखार के मरीजों को ईटीसी में भर्ती कर बेहतर प्रबंधन करने और आवश्यक जांच के लिए सैंपल जिला स्तर पर भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अभियान और स्वास्थ्य गतिविधियों को गंभीरता से पूरा कराएं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस