BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm, Health team, TB • गोरखपुर / चरगांवा • 03-04-2026

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, 100 दिन तक चलेगा टीवी खोज अभियान, उच्च जोखिम वाले इलाकों में लगेंगे आरोग्य शिविर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में टीबी मरीजों की समय पर पहचान और इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत उच्च जोखिम वाले इलाकों में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों की जांच कर नये टीबी मरीजों को खोजा जाएगा। CMO डॉ. राजेश झा ने बताया कि यह अभियान जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

बुधवार देर रात CMO ने जिले के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में शिविरों के आयोजन, टीमों की तैनाती, क्षेत्रों के चयन और काम की निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। लक्ष्य रखा गया कि अभियान पूरी योजना के साथ जमीन पर उतरे और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

Image Source Here...

घर-घर पहुंचकर होगी जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए सीधे लोगों के बीच पहुंचेंगी। गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों की जांच की जाएगी, ताकि जिन लोगों में टीबी के लक्षण हैं, उन्हें तुरंत चिन्हित किया जा सके। मौके पर ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी जाएंगी और संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

शिविरों में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की भी सुविधा रहेगी। इससे मरीजों की मौके पर ही जांच हो सकेगी और रिपोर्ट जल्दी मिलने से इलाज में देरी नहीं होगी। इससे बीमारी को शुरुआती स्तर पर पकड़कर उसे फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

Image Source Here...

100 दिन तक चलेगा विशेष अभियान

 यह विशेष अभियान 100 दिनों तक लगातार चलाया जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। आशा और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहले से ही लोगों को शिविर की जानकारी देंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति जांच से वंचित न रहे।

आरोग्य शिविरों में सिर्फ टीबी ही नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों की भी जांच और इलाज की सुविधा दी जाएगी। डॉक्टर लोगों को मौके पर परामर्श देंगे और जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को अलग-अलग जगह भटकना न पड़े।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस