BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, temperature • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा, 27-28 को बारिश के आसार

रूरल न्यूज नेटवर्क। शुक्रवार सुबह से तेज धूप और उमस के कारण दिन की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। सुबह के समय ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने पर लोगों को लू जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। उमस बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

Image Source Here...

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही 40 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चल सकती हैं। अप्रैल में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लगातार तीसरे दिन तापमान 41 डिग्री के पार रहा, जबकि पांचवें दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में बाहर निकलते ही लोगों का हलक सूखने लगता है और घुटन जैसी स्थिति महसूस हो रही है।

हीट वेव के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे भी बेचैनी और थकान से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम का असर लोगों के चेहरे और शरीर पर साफ दिखाई दे रहा है।

Image Source Here...

27-28 को बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के अनुसार अगले तीन दिन तक गर्मी का यही असर बना रहेगा। इसके बाद हवाओं की गति में कमी आएगी और धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल हवाओं की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे है, जो आने वाले दिनों में घटकर 10-15 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे लू के असर में कुछ कमी आएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस