BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Lucknow • गोरखपुर / चरगांवा • 16-03-2026

17 मार्च से भारी वाहन की एंट्री बंद:लखनऊ-वाराणसी रूट के वाहन बाघागाड़ा से आएंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। राजघाट स्थित राप्ती नदी पर बने पुराने पुल की मरम्मत के कारण 17 मार्च से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मरम्मत के दौरान पुल का केवल एक लेन ही चालू रहेगा, इसलिए यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था एक महीने तक या मरम्मत कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

Image Source Here...

यातायात विभाग के अनुसार 17 मार्च की सुबह 7 बजे से डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस दौरान बस, ट्रक, टैंकर और ट्रेलर सहित सभी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर दिन और रात दोनों समय प्रतिबंध रहेगा। हालांकि दो, तीन और चार पहिया छोटे वाहनों को नौसढ़ से राजघाट पुल के रास्ते शहर में आने की अनुमति दी गई है।

लखनऊ की ओर से आने वालों के लिए रूट

लखनऊ की दिशा से आने वाले भारी वाहन नौसढ़ से बाघागाड़ा होते हुए रामनगर करजहां की ओर जाएंगे। वहां से वे देवरिया बाईपास मार्ग पर जंगल सिकरी और सिक्टौर होते हुए शहर में प्रवेश कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

वाराणसी-बड़हलगंज से आने वाले वाहनों का मार्ग

वाराणसी और बड़हलगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को बाघागाड़ा से फोरलेन पर भेजा जाएगा। इसके बाद वे रामनगर करजहां और देवरिया बाईपास मार्ग से शहर में प्रवेश कर आगे बढ़ेंगे।

Image Source Here...

एसपी ट्रैफिक बोले: 24 घंटे रहेगी पुलिस की तैनाती

एसपी ट्रैफिक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि 17 मार्च की सुबह सात बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए राजघाट और गीडा थाना क्षेत्र की पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इस रूट पर पुलिस की 24 घंटे तैनाती रहेगी। ड्यूटी को तीन शिफ्ट में बांटा गया है और हर शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस