BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Helpline number, Ramadan • गोरखपुर / चरगांवा • 19-02-2026

रमजान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नमाज, रोजा और जकात से जुड़े सवालों के मिलेंगे तुरंत जवाब

रूरल न्यूज नेटवर्क। माह-ए-रमजान के मद्देनजर सुन्नी दारुल कजा वल इफ्ता तुर्कमानपुर ने दीनी मसलों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर नमाज, रोजा, जकात, फित्रा, सदका, एतिकाफ और शबे कद्र से जुड़े सवालों का शरई जवाब लिया जा सकेगा।

Image Source Here...

शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 8604887862 और 9598348521 पर रोजेदार सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दोपहर तीन बजे से शाम 5:30 बजे तक और रात साढ़े दस बजे से रात 12 बजे तक कॉल कर सकते हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से भी सवाल भेजे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी के मोबाइल नंबर 9956971232 और कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी के मोबाइल नंबर 7860799059 पर भी रोजा, नमाज, जकात और फित्रा से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। उलमा किराम शरीअत की रोशनी में जवाब देंगे।

रोजा रखना फर्ज, न रखना बड़ा गुनाह

इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती मुहम्मद शुएब रजा निजामी ने कहा कि रमजान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है और यह महीना इस्लाम में खास अहमियत रखता है। इस दौरान मुसलमान पूरे महीने रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा न रखना बड़ा गुनाह है।

इस्लाम के पांच रुक्न में रोजा अहम

इस्लामी मामलों की जानकार नौशीन फातिमा ने कहा कि रमजान में अधिक से अधिक जकात, सदका और फित्रा निकालकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, ताकि गरीब, यतीम और बेसहारा भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।

रमजान रहमत और बरकत का महीना

चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के इमाम मौलाना महमूद रजा कादरी ने कहा कि हर बालिग और तंदुरुस्त मुसलमान पर रोजा रखना फर्ज है। इस महीने में लोग रोजा रखने के साथ तरावीह की नमाज अदा करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस