22 मार्च को होली मिलन समारोह, क्षत्रिय महासभा का शक्ति प्रदर्शन
रूरल न्यूज नेटवर्क।अखिल भारतीय क्षत्रिय
महासभा की ओर से 22 मार्च को
गोरखपुर क्लब में भव्य होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा
जा रहा है।
आयोजन में
पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम एक बड़े सामाजिक समागम का रूप ले सकता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट
अतिथि के रूप में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू की उपस्थिति
रहेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और हजारों की संख्या
में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Image Source Here...
समारोह का
मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान होगा, जिसमें समाज
में शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, व्यवसाय, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने
वाले लगभग 150 लोगों को सम्मानित किया
जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले लोगों को
प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है।
इसके साथ ही
होली मिलन कार्यक्रम के जरिए आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता
और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में
रंगारंग प्रस्तुतियां, आपसी संवाद और
परिचय सत्र भी आयोजित किए जा सकते हैं,
जिससे लोगों को
एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस आयोजन की
जानकारी प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार
सिंह ‘लालू’ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने
बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं
और संगठन के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में
व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपराज सिंह, मंडल
उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, संगठन मंत्री प्रवीण सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी भी
उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा जताया।
Share On :
×
14:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा