BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Holi Milan, Marwari Yuva Manch Udaan • गोरखपुर / चरगांवा • 13-03-2026

मारवाड़ी युवा मंच उड़ान का होली मिलन, अवॉर्ड सेरेमनी, सुंदर झांकी के साथ फूलों की होली खेली

रूरल न्यूज नेटवर्क मारवाड़ी युवा मंच उड़ान की ओर से होली मिलन और अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रोग्राम में क्लब की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान राधा कृष्ण की सुंदर झांकी के साथ फूलों की होली खेली गई। इतना ही नहीं सभी ने डांस, सिंगिंग और तमाम तरह की एक्टिविटी के साथ जमकर इंजॉय भी किया।

आयोजन में साल भर बेहतरीन कार्य करने वाली मेंबर्स को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उन्होंने समाज में जरूरतमंदो के लिए हमेशा खड़े रहने का संकल्प भी लिया।

Image Source Here...

प्रोग्राम कि शुरुआत दीप प्रज्ज्वल और गणेश वंदना के साथ किया गया। उसके बाद होली मिलन समारोह में धूम मची। महिलाओं ने अलग- अलग ग्रुप में सुंदर और पारंपरिक डांस प्रस्तुत कर सभी को मोहित किया।

शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाएं भी थिरकने लगी। तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रेम बांटा।

रासलीला ने जीता दिल इस प्रोग्राम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र फूलों की होली रही। सबसे पहले दो महिलाओं ने राधा और कृष्णा के वेश में मनमोहक रासलीला किया। उसके बाद सभी सखियों ने उनपर फूलों की बरसात की। यह नजारा देखते बन रहा था।

Image Source Here...


मेंबर्स को सम्मानित किया गया इसके अलावा इस प्रोग्राम में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन भी किया गया। जिसमें पूरे साल बेहतरीन कार्य करने वाली मेंबर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब की प्रेसिडेंट रीति अग्रवाल, सेक्रेटरी प्राची जैन, दिशा, महक, प्रभा और एकता के साथ अन्य मेंबर्स मौजूद रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:08
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा