गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ गोरखपुर-धनबाद और रक्सौल-उधना के बीच...
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Holi, special train
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 03-03-2026
गोरखपुर-धनबाद और रक्सौल-उधना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को घर आने-जाने में मिलेगी राहत
रूरल न्यूज नेटवर्क।होली पर्व पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते
हुए भारतीय रेल ने दो साप्ताहिक होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये
ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और
गुजरात के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
धनबाद–गोरखपुर
साप्ताहिक होली विशेष
रेलवे के अनुसार 03677/03678 धनबाद–गोरखपुर–धनबाद साप्ताहिक होली विशेष
ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कुल 4 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
Image Source Here...
03677 धनबाद–गोरखपुर
विशेष
यह ट्रेन हर सोमवार को रात 12:30 बजे धनबाद से रवाना होगी। रास्ते में नेताजी
सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, मऊ, भटनी और देवरिया
सदर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 4:15 बजे गोरखपुर
पहुंचेगी।
03678 गोरखपुर–धनबाद
विशेष
वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को शाम 7:50 बजे गोरखपुर से चलेगी और देवरिया सदर, भटनी, मऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल
उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, पारसनाथ व गोमो होते हुए अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 1 एलएसएलआरडी, 4 साधारण द्वितीय
श्रेणी, 6
शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय
इकोनॉमी,
2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
रक्सौल–उधना
साप्ताहिक होली विशेष वाया गोरखपुर
रेलवे ने रक्सौल से गुजरात के उधना (सूरत) के
लिए भी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05559/05560 रक्सौल–उधना–रक्सौल साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन 5 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
05559 रक्सौल–उधना विशेष
यह ट्रेन 28 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक प्रत्येक शनिवार
को सुबह 5:30
बजे रक्सौल से चलेगी। रास्ते में नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना
लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा और भरूच
जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:05 बजे उधना पहुंचेगी।
05560 उधना–रक्सौल विशेष
वापसी में यह ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार
को दोपहर 3:35 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। यह भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज होते हुए तीसरे दिन रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 जनरेटर सह लगेज यान, 1 एलएसएलआरडी, 4 साधारण द्वितीय
श्रेणी, 7
शयनयान, 6 वातानुकूलित तृतीय
श्रेणी, 2
वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल
रहेगा।
यात्रियों को बड़ी
राहत
होली के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों की भारी
भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे बिहार, झारखंड, पूर्वी
उत्तर प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और
यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। रेलवे ने यात्रियों से समय सारिणी देखकर ही यात्रा की
योजना बनाने की अपील की है।
Share On :
×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस