BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Hookah bar, rape • गोरखपुर / चरगांवा • 13-03-2026

हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में आया नया मोड, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से गवाही देने वाली लड़की और उसकी बहन का अपहरण, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड में अब एक नया मामला सामने आया है। इस घटना की मुख्य गवाह पीड़िता का ही अपहरण कर लिया गया है। आरोपियों ने उसकी छोटी बहन को भी अपने साथ ले लिया है।

पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमे में समझौता करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। बात न मानने पर यह घटना हुई। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने बुधवार को अज्ञात लड़कियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

Image Source Here...

घर के पास रहने वाली महिलाओं पर शक

 पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि कुछ समय से तीन-चार महिलाएं उनके घर के पास किराए पर रह रही थीं। उन्होंने धीरे-धीरे बेटी से मेलजोल बढ़ाया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। करीब तीन दिन पहले वही लड़कियां उनकी दोनों बेटियों को अपने साथ ले गईं, जिसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।

काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इस माह मुकदमे की सुनवाई होने वाली है। आशंका है कि पीड़िता गवाही न दे, इसलिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से अपने सहयोगी लड़कियों को पड़ोस में किराए पर कमरे पर रखवाया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही होटल और हुक्का बार के संचालक समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन पीड़िता तैयार नहीं हुई।

जनवरी 2025 में शाहपुर के हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने कई युवक और युवतियों को पकड़ा था। उसी समय यहां बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी और बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ था। सामूहिक दुष्कर्म, देह व्यापार और पोक्सो एक्ट की पुष्टि होने के बाद 18 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन, सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, जिन आरोपी पहले जमानत पर छूटे हैं, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस