BREAKING NEWS
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Hotel, hookah • गोरखपुर / चरगांवा • 21-04-2026

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को हुक्का की लत लगाने वाले होटल संचालक फरार, कैंट पुलिस कर रही छापेमारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में क्लब की आड़ में अवैध हुक्काबार चलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कम उम्र के लड़के और लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे। उन्हें लाइसेंस दिलाने के नाम पर क्लब बुलाते और पूरी प्लानिंग के साथ उन्हें हुक्के के नशे का आदी बनाते थे। इसके बदले 1,000 से 1,500 रुपए वसूले जाते थे। नशे का लत लग जाने के बाद लड़के और लड़कियां बार-बार वहां जाते थे। जिससे आरोपियों को फायदा होता था। उनसे ज्यादा से ज्यादा से प्रॉफिट कमाते थे।

पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में चिलम, तम्बाकू, बाक्स क्यूब कोल, हुक्का डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, कोल बर्नर और आइस चेंम्बर चिलर बरामद किया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है।

Image Source Here...

पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही, देवरिया बायपास रोड पर दाउदपुर स्थित क्लब-17 नाम से क्लब खोलकर अवैध हुक्का बार चलाते थे।

इस क्लब में कम उम्र के लड़के और लड़कियों को लाइसेंस का झांसा देकर बुलाया जाता था। उसके बाद उन्हें गर्त में धकेल दिया जाता था। बातों में फंसा कर धीरे- धीरे उन्हें हुक्का के नशे का आदी बनाया जाता था।

नशे की लत में डूब जाने के बाद वे खुद को रोक नहीं पाते थे और बार- बार वहां जाते थे। उसके बाद उनसे 1,000 से 1,500 रुपए बड़े आराम से निकलवा लिया जाता था। इससे क्लब के मालिकों को बड़ा फायदा होता था। क्योंकि अब वे लड़के और लड़कियां ज्यादातर समय वहीं बिताते थे। जिससे ज्यादा से ज्यादा रुपए वसूल लिए जाते थे।

आसपास का माहौल खराब हुआ था

 लंबे समय से चल रहे इन गतिवधियों ने आसपास का माहौल खराब कर दिया था। हुक्का बार के संचालन से कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। स्थानीय लोगों इससे बहुत ज्यादा परेशान होते थे और उनमें आक्रोश रहता था।

Image Source Here...

छापेमारी के दौरान फरार हुए संचालक

सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस ने उस क्लब में छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान मौके से हुक्का और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। इस दौरान संचालक मौके से फरार हो गए।

साथ ही उनकी ओर से वैध लाइसेंस न दिखाया जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान

 कैंट थाना पुलिस ने 1. सत्यम कुमार निवासी केशवापार थाना गोला जनपद 2. विशाल गौड़ निवासी भेड़िया थाना कोठीभार जिला महाराजगंज 3. कृष कुमार निवासी मोहरे टोला मोहद्दीपुर थाना कैंट जिला गोरखपुर और समद सिद्दीकी निवासी दनपुर थाना नोनहरा जिला गाजीपुर को गिरफ्तार किया है।

क्लब के संचालक विजय विक्रम सिंह और शिवम कुमार शाही अभी भी फरार हैं। जिनके तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ की जा रही। इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

15 हुक्का और अन्य नशे का सामान बरामद

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान 15 हुक्का पाइप चिलम लगा हुआ, 22 फ्लेवर भरा तम्बाकू का जार, 74 फ्लेवर तम्बाकू भरा हुआ छोटे पैकेट, 3 बाक्स क्यूब कोल (कोयला), 30 हुक्का डिस्पोजेबल माउथ टिप्स, 01 कोल बर्नर और 04 आइस चेंम्बर चिलर बरामद किया गया।

हर एंगल से होगी जांच

 इस मामले में एसपी सिटी निमिष पाटिल का कहना है कि चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संचालकों की तलाश जारी है। हर एंगल से जांच की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
06:03
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद