BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gorakhnath Temple • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई मकान की गिनती, एडीएम एफआर के साथ पहुंची जनगणना टीम

रूरल न्यूज नेटवर्क। जनगणना के तहत स्वगणना का काम 21 मई को पूरा हो चुका है। 22 मई, शुक्रवार से मकानों की गणना शुरू हो गई। जिले में गोरखनाथ मंदिर से इसकी शुरूआत हुई। जिला जनगणना अधिकारी एवं ADM FR राजकुमार के साथ पहुंची जनगणना की टीम ने मंदिर के प्रधान पुजारी की उपस्थिति में वहां भवन क्रमांक 1 दर्ज किया। इसके साथ ही जिले में विभिन्न स्थानों पर टीमें मकान की गणना के लिए पहुंचीं। यहां रात में रुकने वाले पुजारियों की गणना भी की जाएगी।

सभी प्रगणक सुबह ही अपने क्षेत्र में पहुंचे थे। वे लोगों के मकान पर गए और मकान मालिक की उपस्थिति में भवन क्रमांक दर्ज किया। प्रगणकों ने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में नजरी नक्शा बनाया और मकानों पर उसे दर्ज कर गणना शुरू की। गोरखनाथ मंदिर के साथ ही चिड़ियाघर को भी मकान के रूप में दर्ज किया जाएगा। चिड़ियाघर में नियमित रूप से रात बिताने वाले लोगों की गणना की जाएगी।

धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों में मकान गणना की जा रही है। ऐसी तस्वीर वाट्स ग्रुप में साझा की जा रही है। इसी प्रकार जिला जेल, शहीद स्मारक, प्रमुख मस्जिद एवं निर्माणाधीन कार्य स्थलों में रात बिताने वाले लोग हैं, तो उसे भवन के रूप में दर्ज किया जाएगा और उसमें रहने वाले गिने जाएंगे। जिले की सात तहसील, नगर निगम के पांच जोन एवं 11 नगर निकायों में मकान गणना शुरू की गई। पहले दिन प्रगणकों के साथ मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर ने प्रगणकों के साथ नजरी नक्शा बनवाया और उसके अनुसार एक किनारे से मकानों की गणना शुरू की गई। जिला जनगणना अधिकारी/ एडीएम वित्त एवं राजस्व जयप्रकाश ने कहा कि मकानों की गणना शुरू करा दी गई है।

Image Source Here...

प्रगणकों को हुए अजीब अनुभव

मकानों की गणना के लिए निकले प्रगणकों को अजीब अनुभव हुए। एक जनगणना प्रगणक ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो उन्हें घर के मालिक ने टैक्स वाला समझ लिया। प्रगणक ने जब अपना परिचय दिया तब वे मकान गणना के लिए तैयार हुए। इसी तरह भवन क्रमांक दर्ज करने पर भी कई तरह के सवालों के जवाब देने पड़े। लोगों को पूरा प्रॉसेस समझाया गया, तब वे मकानों पर भवन संख्या दर्ज कराने को तैयार हुए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस