BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, HPV, vaccination • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

एम्स में एचपीवी टीकाकरण शुरू, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को नि:शुल्क टीके लगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स के मॉडल टीकाकरण केंद्र में ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव के नि:शुल्क टीकाकरण की शुरुआत हुई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स की छात्राओं ने इस अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 14 वर्ष की नौ छात्राओं को टीका लगाया गया।

एम्स गोरखपुर में अब हर गुरुवार को 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा। सरकार ने इस टीके की केवल एक खुराक लगाने की व्यवस्था की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर के बाद दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है। एचपीवी टीकाकरण इस गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Image Source Here...

एम्स में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिखा सेठ ने स्पष्ट किया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इसका प्रजनन क्षमता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रीति प्रियदर्शनी ने जानकारी दी कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर और उससे संबंधित मृत्यु दर को कम करने में सहायक है। यह टीकाकरण विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन 2030 अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने इस टीकाकरण को सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनएल कुशवाहा, डॉ. विनय शंकर, डॉ. श्रद्धा, डॉ. अजय भारती और डॉ. मनोज सौरभ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Image Source Here...

यू-विन पोर्टल पर कराया जा रहा पंजीकरण

टीकाकरण से पहले छात्राओं का पूरा विवरण यू-विन पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, जैसा कि कोविड संक्रमण काल में पंजीकरण किया जाता था। टीका लगने के बाद सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मोहन दीक्षित ने छात्राओं को टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि पहले से पंजीकृत किशोरियों को टीका लगेगा और टीकाकरण के बाद उन्हें 30 मिनट तक अवलोकन में रखा जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस