BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• N/A • गोरखपुर / चरगांवा • 29-11-2025

ठंड में भी जनता दर्शन पहुंचे सैकड़ों फरियादी

गोरखपुर। हर बार की ही तरह शनिवार को भी गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम हुआ। ठंड मौसम में सैकड़ों की संख्या में आए पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्याएँ रखी। समस्याओं में अधिकतर बीमारियों को लेकर आर्थिक अनुदान से संबन्धित थी। लिहाजा स्थिति देख मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि धनाभाव के चलते किसी नागरिक का इलाज नहीं रुकेगा। 


गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में इस बार भी अपनी शिड्यूल की मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन का आयोजन हुआ। सुबह-सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दूर से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। किसी की शिकायत थी कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। किसी को पुलिस से शिकायत थी तो किसी को लेखपाल से। बहुतेरे मामले गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों के इलाज को लेकर थी। इनमें अधिकांश ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। कमिश्नर, डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक कर स्वयम फरियादियों के पास गए। उनसे उनका प्रार्थना पत्र लिए साथ चल रहे संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करते रहे। फरियादियों में बड़ी संख्या में महिलाएं थी।  

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:26
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा