BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, IET, airplane • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

आईईटी स्टूडेंट ने उडाए जहाज, विश्वविद्यालय में 3 दिनों की वर्कशाप में सीखे एयरो माडलिंग, तैयार किए कई माडल

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 'टेकस्फीयर' ग्रुप की तरफ से चल रही तीन दिनों की एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप समाप्त हो गई। 6 से 8 अप्रैल तक चली इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को हवाई जहाज बनाने और उड़ाने की बारीकियां सिखाई गईं।

इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने अपने हाथों से विमान तैयार किए। डिप्रॉन शीट का इस्तेमाल करके 'वर्स विंग', 'टी-22' और 'टाइनी ट्रेनर' जैसे रिमोट से चलने वाले हवाई जहाजों के मॉडल बनाए। ट्रेनर चंदन विश्वकर्मा के गाइडेंस में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। कुलपति के सामने हुई फ्लाइट टेस्टिंग

 प्रोग्राम के आखिरी दिन छात्रों ने अपने बनाए हुए मॉडल कुलपति प्रो. पूनम टंडन को दिखाए। इसके बाद मैदान में इन विमानों की 'फ्लाइट टेस्टिंग' की गई, यानी उन्हें उड़ाकर देखा गया। कुलपति ने छात्रों की मेहनत देखकर उनकी खूब तारीफ की और कहा कि इस तरह के काम से छात्रों में नया सीखने का जज्बा बढ़ता है।

Image Source Here...

विजेता टीमों को मिले सर्टिफिकेट

 वर्कशॉप के दौरान बेहतर काम करने वाली टीमों को प्राइज भी दिए गए। जिनमें टेक टाइटन्स की टीम पहले नंबर पर रही। वहीं टीम आर्क को दूसरा स्थान मिला। जबकि टेक वॉरियर की टीम तीसरे नंबर पर आई। कुलपति ने इन सभी विजेता टीमों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इनका रहा सहयोग

 इस पूरे प्रोग्राम को सफल बनाने में आईईटी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, डायरेक्टर एस. एन. तिवारी और आईटी विभाग की एचओडी शिवांगी श्रीवास्तव का बड़ा हाथ रहा। साथ ही टेकस्फीयर की प्रेसिडेंट अपलक गुप्ता, अर्यमा श्रीवास्तव, स्वस्तिक पांडेय और विकास विश्वकर्मा समेत पूरी टीम ने मिलकर काम किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस