BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, LPG • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

रसोई गैस सिलेंडर 10 दिनों में नहीं लिया तो कैंसिल हो जाएगी बुकिंग, फिर नए सिरे से करानी होगी बुकिंग, मिलेगी राहत, 25 या 45 दिन बाद बुकिंग का नहीं करना होगा इंतजार

रूरल न्यूज नेटवर्क।  रसोई गैस की बढ़ती मांग और पैनिक बुकिंग को देखते हुए तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। अब अगर कोई ग्राहक गैस सिलिंडर बुक करता है, तो उसे 10 दिनों के भीतर सिलिंडर लेना जरूरी होगा। अगर इस अवधि में सिलिंडर नहीं लिया गया, तो गैस एजेंसी की सिफारिश पर कंपनी उस बुकिंग को रद्द कर देगी। इसके बाद ग्राहक को फिर से नई बुकिंग करनी पड़ेगी। हालांकि राहत की बात यह है कि दोबारा बुकिंग कराने पर 25 या 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक जैसे ही नई बुकिंग करेंगे, उन्हें तुरंत डिलीवरी अथेंटिकेशन कोड (DAC) मिल जाएगा और सिलिंडर की डिलीवरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Image Source Here...

जानिए क्यों लागू हुआ यह नियम

इन दिनों गैस की किल्लत के डर से लोग जरूरत से पहले ही सिलिंडर बुक करा रहे हैं। शहरों में जहां 25 दिन का गैप होता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिन की है।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो अक्सर इस तय सीमा के अंदर सिलिंडर खाली हो जाता है। लेकिन शहरों में छोटे परिवारों का सिलिंडर 25 दिन में खत्म नहीं होता। इसके बावजूद लोग समय पूरा होते ही बुकिंग करा देते हैं।

समस्या कैसे बढ़ रही है

बुकिंग के बाद 1-2 दिन में डिलीवरी बॉय सिलिंडर लेकर घर पहुंच जाता है। लेकिन कई घरों में पुराना सिलिंडर अभी खाली नहीं होता, इसलिए ग्राहक डिलीवरी टाल देते हैं। इससे एजेंसियों पर बैकलॉग बढ़ जाता है।

इसके अलावा कई उपभोक्ताओं का शिकायत है कि डीएसी नंबर आने के बाद उन्हें कई कई दिनों तक एजेसी की तरफ से न फोन आता है न ही डिलीवरी की जाती है। ऐसे में हम जैसे कस्टमर घंटों लाइन में लगे रहते हैं। खासतौर पर उन घरों में यह समस्या ज्यादा है, जहां सिर्फ एक ही सिलिंडर कनेक्शन है।

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोग घबराहट में बुकिंग तो कर रहे हैं, लेकिन समय पर सिलिंडर नहीं ले रहे हैं। इससे सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ जरूरत होने पर ही बुकिंग कराएं, ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके।

कस्टमर ने हाकर पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

कई गैस उपभोक्ताओं ने कुछ गैस एजेंसियों के डिलीवरी बॉय भी इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। कम खपत वाले ग्राहकों से DAC कोड मांग रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर किसी और के कोड से सिलिंडर दिला देंगे। हालांकि यह तरीका नियमों के खिलाफ है और अधिकांश ग्राहक अब ऐसे ऑफर से बच रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस