BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, meeting, protocol • गोरखपुर / चरगांवा • 17-02-2026

इन्फेक्शन कंट्रोल एवं ओटी स्टैंडर्ड स्टेरलाइजेशन प्रोटोकॉल पर महत्वपूर्ण बैठक

रूरल न्यूज नेटवर्क इन्फेक्शन कंट्रोल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं गोरखपुर ऑप्थाल्मिक संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, प्रधानाचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ. आर. के. जायसवाल तथा एडिशनल सीएमओ डॉ. ए. के. सिंह के साथ सम्पन्न हुई।

Image Source Here...

बैठक में विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर (OT) के स्टैंडर्ड स्टेरलाइजेशन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। आईएमए की ओर से यह सुझाव रखा गया कि सभी चिकित्सक, विशेष रूप से जिन संस्थानों में शल्य क्रियाएं (ऑपरेशन) होती हैं, वे निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन करें ताकि संक्रमण की घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सके और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

आईएमए सचिव डॉ. वाई सिंह ने बताया कि आगामी नेत्र सर्जन्स एवं आईएमए की संयुक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी इस विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे संक्रमण नियंत्रण की दिशा में ठोस और समन्वित कदम उठाए जा सकें। यह बैठक सिकरीगंज की घटना के बाद जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

बैठक में प्रतिनिधि मंडल के रूप में डॉ. शशांक कुमार, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. आर. पी. शुक्ला, डॉ. एस. सोम एवं डॉ. दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।


Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:57
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा