BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DA • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

महंगाई के दौर में 'ऊंट के मुंह में जीरा', 2 प्रतिशत डीए वृद्धि से सरकारी कर्मचारियों में भारी आक्रोश

रूरल न्यूज नेटवर्क। 18 अप्रैल 2026, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की एक बैठक परिषद के कैम्प कार्यालय राजघाट रामलीला मैदान पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की जिसमें केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान को कर्मचारियों के साथ धोखा करार दिया l

Image Source Here...

पंडित श्याम नारायण शुक्ल,  सौरभ कुमार श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा की लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह खबर खुशी के बजाय नाराजगी लेकर आई है। इस बढ़ती महंगाई के दौर में 2% महंगाई भत्ता नाकाफी है l आमतौर पर जनवरी से लागू होने वाले डीए की घोषणा मार्च की होली तक हो जाती है। इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (18 अप्रैल) में हुई इस देरी ने कर्मचारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। कर्मचारी पहले से ही 8वें वेतन आयोग के गठन और न्यूनतम वेतन को ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मात्र 2% की वृद्धि ने "आग में घी" का काम किया है। सरकार ने भले ही इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर असंतोष साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शनों की सुगबुगाहट तेज हो सकती है। इस अवसर पर गोविंद जी, विनीता सिंह अशोक पांडे, राजेश मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव,  इजहार अली, निसार अहमद, रामधनी पासवान, सूर्य वेद, मोहम्मद आरिफ, सुधीर श्रीवास्तव, आलोक सिंह, सच्चिदानंद पांडे, ओंकार नाथ राय आदि मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा