BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, wine, cm yogi, • गोरखपुर / चरगांवा • 02-01-2026

गोरखपुर में नए साल के जश्न में नशे ने बिगाड़ा खेल, 41 पहुंचे अस्पताल

रूरल न्यूज नेटवर्क,   नए साल के जश्न के दौरान गोरखपुर में नशे में वाहन चलाने से कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। कुल 41 लोग घायल होकर जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए। अधिकांश घायल नशे में तेज रफ्तार बाइक चला रहे थे और हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। कुछ लोग मारपीट में भी घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।

नव वर्ष के जश्न के दौरान नशे में वाहन चलाना कई लोगों पर भारी पड़ गया। शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी का सिर फट गया तो किसी के हाथ-पैर टूट गए। कुछ लोग मारपीट में घायल हुए। 41 घायलों को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

जिला अस्पताल में बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक कुल 16 घायल पहुंचे। इनमें से सात को सिर में चोट है। दो के सीने में गंभीर चोट लगी है। सात लाेग मारपीट में घायल हुए हैं, इनमें से दो को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, शेष को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:05
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा