BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, lover, affair, owner,Deoria,Maharajganj • गोरखपुर / चरगांवा • 27-01-2026

गोरखपुर में प्रेमी के चक्कर में लड़की की जिंदगी बर्बाद:होटल मालिक के 3 होटल सीज होंगे, देवरिया और महराजगंज में खोले हैं स्पा सेंटर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर मेंं प्रेमी के चक्कर में फंसकर 13 साल की लड़की की जिंदगी बर्बाद हो गई। पहले प्रेमी ने होटल ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक ने उसके साथ दरिंदगी की।

इस मामले में गोरखनाथ पुलिस नाबालिग प्रेमी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है। वहीं इस घटना में 3 और आरोपियों की भी संलिप्तता मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पीड़िता के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल होटल मालिक धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह ने शहर में तीन जगहों पर होटल्स खोल रखे हैं। वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी महराजगंज और देवरिया में स्पा सेंटर भी संचालित करता है। जिसे सील करने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दोस्तों ने डिलीट किए मैसेज और फोटो

धीरेंद्र सिंह सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बना रखा है। धीरेंद्र की करतूत सामने आने के बाद कई दोस्तों ने उसके साथ की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। पुलिस उनकी भी संलिप्तता की जांच कर रही है। वहीं धीरेंद्र ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट लॉक कर दिया है। इंस्टाग्राम पर भूमि पैलेस नाम से भी एक अकाउंट वह चलाता है।

Image Source Here...

6 माह की दोस्ती में विश्वास कर लिया, मिला धोखा

पीड़ित किशोरी क्लास 5 तक पढ़ी है। उसके पिता किराए पर गाड़ी चलाते हैं, मां घरों में साफ सफाई का काम करती हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि 6 माह पहले शाहपुर इलाके के 13 वर्षीय किशोर से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई थी। छह माह तक मां के मोबाइल से बातचीत के बाद 1 जनवरी को वह अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ घर से निकलकर गीडा के नौसड़ स्थित होटल (भूमि पैलेस) पहुंची थी।होटल में 3 रात गुजारने के बाद प्रेमी उसे होटल में छोड़कर अचानक भाग निकला।

किशोरी ने बताया कि प्रेमी के जाने के बाद वह होटल में अकेली रह - गई। इसी मौके का फायदा उठाकर होटल के मालिक एल्युमीनियम फैक्टरी शाहपुर निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ अभय सिंह और गोला निवासी मैनेजर आदर्श पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन दिन तक होटल में बंधक रहने के दौरान किशोरी को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इससे वह काफी डर गई।

तीन दिन बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो होटल मालिक और मैनेजर ने उसे दवाएं दीं। फिर बड़हलगंज के ग्रीन डायमंड स्पा सेंटर भेज दिया। स्पा सेंटर के मालिक गगहा के गजपुर निवासी अंकित ने काम कराने के बहाने दुष्कर्म किया।

Image Source Here...

इंस्टाग्राम आईडी के जरिये किशोरी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, किशोरी 6 माह से अपनी मां के मोबाइल के जरिये शाहपुर निवासी किशोर से संपर्क में थी। घर से निकलते वक्त उसने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉक कर दिया था। पुलिस ने जब किशोरी की मां के मोबाइल से किशोरी का सोशल अकाउंट खंगाला तो इंस्टा के जरिये किशोर से बातचीत होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने किशोर को दबोच लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस होटल तक पहुंच गई। वहां से किशोरी की लोकेशन मिली। पुलिस ने किशोरी को नौसड़ स्थित होटल से सकुशल खोजकर पूछताछ शुरू की तो वारदात का पर्दाफाश हुआ।

परिजनों ने बताया कि एक जनवरी को किशोरी घर से लापता हुई थी। पांच जनवरी को परिजनों ने गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि प्रेमी समेत अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेजवा दिया गया है। होटल मालिक के होटल्स की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस