BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, power • गोरखपुर / चरगांवा • 25-05-2026

गोरखपुर में बिजली कटौती पर तुरंत मिलेगी जानकारी, 24 घंटे कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे JE- SDO, तीन पालियों में ड्यूटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में भीषण गर्मी और बिजली की लगातार बढ़ रही मांग के बीच बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जोनल कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

अब बिजली कटौती, फाल्ट या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को सही और समय पर जानकारी देने की जिम्मेदारी सीधे JE और SDO को सौंपी गई है। जोनल कार्यालय में 24 घंटे अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो तीन पालियों में काम करेंगे।

दरअसल, कंट्रोल रूम में तैनात अभियंता शिकायत मिलने के बाद संबंधित इलाके की स्थिति की जानकारी लेंगे और उपभोक्ताओं को आपूर्ति बहाल होने का संभावित समय बताएंगे। इससे लोगों को बार-बार जानकारी के लिए इधर-उधर संपर्क नहीं करना पड़ेगा और उन्हें सही स्थिति की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

Image Source Here...

मुख्य अभियंता कार्यालय के एक्सईएन बनाए गए नोडल अधिकारी

जोनल कंट्रोल रूम की निगरानी की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध अधिशासी अभियंता शिवेंद्र सिंह को दी गई है। उन्हें कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों, उनके निस्तारण और बिजली आपूर्ति की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजाना शिकायतों और समाधान की रिपोर्ट मुख्य अभियंता कार्यालय को भेजी जाएगी।

तीन पालियों में चलेगी व्यवस्था

कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक और तीसरी पाली रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलेगी। बिजली निगम ने साफ किया है कि भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

सप्ताह भर इन अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

  • सोमवार: रंजीत सिंह, राजेश मौर्य और राजेश कनौजिया
  • मंगलवार: लालमन, अतुल राय और उमाशंकर यादव
  • बुधवार: दीपक गुप्ता, बुद्धि नारायण राम और रामभजन
  • गुरुवार: राजेश मौर्य, विद्यासागर मद्धेशिया और रमन चतुर्वेदी
  • शुक्रवार: अतुल राय, रंजीत सिंह और संजीत यादव
  • शनिवार: राजेश कनौजिया, लालमन और आशीष वर्मा

रविवार: उमाशंकर यादव, दीपक गुप्ता और बुद्धिनारायण राम

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस