गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ गोरखपुर युनिवर्सिटी के हास्टल के...
• gorakhpur, cm yogi, University
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 13-05-2026
गोरखपुर युनिवर्सिटी के हास्टल के खाने में कीड़े मिले, कुलपति ने आरोप को ठहराया गलत
रूरल न्यूज नेटवर्क।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हॉस्टल के अंदर
खाने में कीड़े मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको
लेकर छात्रों में आक्रोश नजर आया।मंगलवार देर
शाम कुछ छात्र एडी बिल्डिंग पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि
हॉस्टल वार्डन के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके सेहत के
साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।हालांकि
विश्वविद्यालय प्रशासन का साफ कहना है कि यह वीडियो तीन साल पुराना है और हमारे
हॉस्टल का नहीं है। सिर्फ झूठ फैलाया जा रहा है। हॉस्टल में सभी सुविधाएं सामान्य
हैं।पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से
वायरल हुआ। जिसमें हॉस्टल के खाने में कीड़े और आलमारी में रखी किताबों में दीमक
लगने का मामला सामने आया है।
Image Source Here...
यह वीडियो डीडीयू के
अलकनंदा हॉस्टल का बताया जा रहा है। जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन और
वार्डन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया गया। इसको लेकर लोगों की तरह- तरह
प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
वहीं वीडियो वायरल होने के
बाद छात्रों में आक्रोश नजर आया। मंगलवार को कुछ छात्र एडी बिल्डिंग पहुंच कर
प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना है कि गरीब परिवार के बच्चे हॉस्टल में रहकर अपना
भविष्य बनाना चाहते हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर
रहा है।
विवाद ने लिया राजनितिक रूप
यह विवाद अब सिर्फ छात्र और
विश्वविद्यालय प्रशासन तक ही सीमित नहीं रहा। कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह ने भी
इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर
वीडियो रिपोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देने
वाली सरकार बेटियों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रही।
हॉस्टल में सब
कुछ सकुशल- VC
इस मामले में कुलपति
प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि यह वीडियो 3 साल पुराना है। जिसे कुछ
अराजक तत्व अपनी पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।साथ ही यह हमारे हॉस्टल का वीडियो है ही नहीं। वहां
सब कुछ सुचारु रूप से चल रहा है। उनका कहना है कि वहां रहने वाली छात्राएं भी फेक
वीडियो के माध्यम झूठ फैलाएं जाने पर नजारगी जता रही हैं। छात्राओं का कहना है कि
हमारे हॉस्टल को बदनाम किया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।दूसरी ओर इस मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से
कुलपति ने बात की और समझा कर वापस भेजा गया। फिलहाल मामला शांत है।
Share On :
×
15:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा