BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Inspection, Planetarium, Science Park • गोरखपुर / चरगांवा • 14-02-2026

नक्षत्रशाला-साइंस पार्क का निरीक्षण, मंत्री ने समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर पहुंचे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (तारामण्डल) का निरक्षण किया। उन्होंने नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण कार्यों और निर्माणाधीन साइंस पार्क का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने डिजिटल प्रोजेक्शन प्रणाली, बैठने की व्यवस्था, प्रदर्शनी कक्ष और अन्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नक्षत्रशाला को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

साइंस पार्क परियोजना को बताया महत्वपूर्ण

निर्माणाधीन साइंस पार्क का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और आगामी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि साइंस पार्क बनने से बच्चों और युवाओं को विज्ञान के प्रयोगात्मक ज्ञान का अवसर मिलेगा और यह परियोजना पूर्वांचल क्षेत्र में विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

इसके बाद मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कार्यों की प्रगति, बजट उपयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है और गोरखपुर की ये परियोजनाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगी।

Image Source Here...

मंत्री ने कहा कि नक्षत्रशाला और साइंस पार्क के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजनाओं के पूरा होने के बाद यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम लोग आकर लाभ उठाएंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस