BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, sunlight • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

तेज धूप ने बढ़ाई उमस, 16 से 18 जून के बीच मानसून दे सकता है दस्तक, 24 घंटे में 4°C गिरा तापमान

रूरल न्यूज नेटवर्क शुक्रवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद हवा में मौजूद नमी के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। नमी 73 प्रतिशत से अधिक होने से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं। वहीं 24 घंटे पहले बारिश के बाद 4°C तक तापमान गिर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शाम तक मौसम करवट ले सकता है। तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 चार दिन तक बदला रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसका असर गोरखपुर और आसपास के जिलों में दिखाई देगा। 14 जून तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। इस दौरान कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। कई जगहों पर तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं।

Image Source Here...

बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं मानसून को देंगी रफ्तार

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून अब धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाएं सक्रिय होंगी। इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 16 से 18 जून के बीच गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मानसून आने के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

39.5 डिग्री तक पहुंचा था तापमान, बारिश ने गिराया पारा

जून की शुरुआत से ही गोरखपुर में गर्मी का असर तेज था। तेज धूप और बढ़ती नमी के कारण उमस लगातार बढ़ रही थी। पिछले कई दिनों से तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। 10 जून को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, गुरुवार को हुई बारिश से मौसम में बदलाव आया और तापमान गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:25
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा