BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, International, kickboxer • गोरखपुर / चरगांवा • 06-03-2026

इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी सिंह ने एक बार फिर लहराया परचम, सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप में सिलेक्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के होनहार स्टूडेंट और इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी सिंह ने एक बार फिर खेल जगत में परचम लहराया है। सनी का सिलेक्शन सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। जिसका आयोजन अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल में किया जाएगा। इस कैंप में मिली ट्रेनिंग से उन्हें आने वाली कई कंपटीशन के लिए तैयार करेगी।

Image Source Here...

सनी डीडीयू के समाजशास्त्र विभाग से एमए की डिग्री ले रहे हैं। अपने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने स्पोर्ट्स में भी अलग पहचान बनाई है। उनके इस अचीवमेंट पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

Image Source Here...

करियर के लिए एक मील का पत्थर- कुलपति

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने सनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- सनी सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। मिलिट्री स्कूल पुणे जैसी प्रतिष्ठित जगह पर ट्रेनिंग लेना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह नेशनल सीनियर कैंप सनी की तैयारी को निखारने का बेहतरीन अवसर है।

विश्वविद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में उत्साह

 सनी की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रो. अनुभूति दुबे (DSW), प्रो. कीर्ति (डीन, कला संकाय), प्रो. विमलेश मिश्रा (क्रीड़ा अध्यक्ष),प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. मनीष पांडेय, प्रो. राजीव, प्रो .संगीता पांडेय और प्रो. दीपेंद्र मोहन सिंह शामिल रहे।

स्पॉन्सर्स का अटूट भरोसा

सनी सिंह के खेल सफर में मजबूती से साथ खड़े उनके स्पॉन्सर्स अतुल सर्राफ, अमरीश चंद्र, अमित बाथवाल और निखिल बुधवानी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा- हमें गर्व है कि सनी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देना जारी रखेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस