BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Islamic, workshop • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

गोरखपुर में इस्लामी कार्यशाला: इल्म-ए-गैब पर विस्तृत चर्चा:दूसरे सप्ताह के सत्र में उलेमा ने धार्मिक पहलुओं को समझाया

गोरखपुर में जामिया अल इस्लाह एकेडमी नौरंगाबाद गोरखनाथ, सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार और मदरसा रज़ा-ए-मुस्तफा तुर्कमानपुर में इस्लामी अकीदे की पांच सप्ताह की विशेष कार्यशाला जारी है। दूसरे सप्ताह के सत्र में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इल्म-ए-गैब (छुपी बातों का ज्ञान) विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई।

गैब का ज़ाती इल्म अल्लाह के पास बताया

मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि कुरआन के अनुसार गैब का ज़ाती (निजी) इल्म अल्लाह के पास है और वही अपनी मर्जी से चुने हुए रसूलों व नबियों को गैब की खबरें देता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम को मिला इल्म-ए-गैब अल्लाह की अता है और यह वही (विशेष संदेश) के जरिए प्रदान किया गया। उनका कहना था कि इस इल्म का उद्देश्य अल्लाह का संदेश स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंचाना और दीन की राह दिखाना है।

अध्यक्षता कर रहे हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि अल्लाह का इल्म अज़ली (हमेशा से) और अबदी (हमेशा रहने वाला) है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम को कायनात, भविष्य की घटनाओं, पिछली उम्मतों और दैवी संदेशों से संबंधित कई बातों का इल्म अल्लाह की अता के तहत प्रदान किया गया। उन्होंने इसे पैगंबर-ए-इस्लाम को दी गई विशेष क्षमता बताया, जिसका आधार वही और दैवी संदेश हैं।

कार्यशाला के उद्देश्य और सहभागिता पर भी चर्चा

 आयोजकों के अनुसार इस्लामी अकीदे पर आधारित पांच सप्ताह की इस कार्यशाला का उद्देश्य समुदाय में धार्मिक अवधारणाओं को अध्ययन, विचार-विमर्श और तर्क आधारित समझ के साथ प्रस्तुत करना है। कार्यशाला में हर सप्ताह अलग विषय पर चर्चा हो रही है, जिसमें उलेमा व वक्ताओं द्वारा संबंधित मुद्दों को कुरआन, हदीस और स्थापित इस्लामी स्रोतों के आधार पर समझाया जाता है।

समापन में दुरूद-ओ-सलाम के बाद आपसी भाईचारे, समाजी सेवा और अमन-शांति की दुआ की गई। आयोजकों ने बताया कि तीसरे सप्ताह में अकीदे से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में उलेमा, स्थानीय पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। इनमें मुजफ्फर हसनैन रूमी, आसिफ महमूद, सैयद नदीम अहमद, खुर्शीद खान, अली अफसर, शीराज सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस