BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Jagrata, Ashtami, Balaji • गोरखपुर / चरगांवा • 27-03-2026

बालाजी मंदिर दरबार में अष्टमी पर जगराता, गायिका चेता सिंह के भजनों पर थिरके श्रद्धालु

रूरल न्यूज नेटवर्क।  तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर दरबार में अष्टमी के शुभ अवसर पर भव्य जगराता और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर गायिका चेता सिंह ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि देर रात तक पूरा दरबार भक्ति में डूबा रहा। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल से सराबोर हो गया।

Image Source Here...

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद जगराता देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। खासकर महिलाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के दौरान अनुशासित तरीके से प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें करीब 4000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे (बबलू) ने बताया कि पूरे आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया और कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई।

Image Source Here...

समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का मिला पूरा सहयोग इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव आशुतोष कुमार सिंह, राजेश समेत अवनीश पांडे, रितेश त्रिपाठी, छोटू रंजन, बाबा, केके तिवारी, विनय पांडे, प्रदीप साहनी, आशुतोष पांडे सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा तारामंडल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सका।

श्रद्धालुओं ने की मंगल कामना कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस