BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Junior doctor • गोरखपुर / चरगांवा • 14-05-2026

मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, तीमारदारों को कमरे में बंद करके पीटा, महिला के साथ बदसलूकी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुलरिहा स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में बुधवार दोपहर को जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि करीब 15-20 जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर तीन तीमारदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की।

Image Source Here...

इस दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों और वीडियो बना रही एक महिला के साथ भी बदसलूकी की गई। महिला का मोबाईल तोड़ दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को कमरे से बाहर मामले को शांत कराया। मामले की जांच में जुटी है।

इलाज को लेकर शुरू हुआ था विवाद पूरा मामला कुशीनगर के रहने वाले 72 वर्षीय वीरेंद्र तिवारी से जुड़ा है। वे दिल की बीमारी के कारण वार्ड नंबर नौ में भर्ती हैं। बुधवार को कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर ने उन्हें दो दिन और भर्ती रखने की सलाह दी थी।

लेकिन जब परिजन उन्हें लेकर वापस वार्ड में पहुंचे, तो वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर ने मरीज को घर ले जाने (डिस्चार्ज करने) को कह दिया। जब परिजनों ने कार्डियोलॉजी डॉक्टर की सलाह का हवाला दिया, तो डॉक्टर भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

कमरे में बंद कर तीन बार पिटाई का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस बढ़ने पर जूनियर डॉक्टरों ने गार्ड्स की मदद से तीन परिजनों को पकड़ लिया और कमरे में बंद करके पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें अलग-अलग कमरों में ले जाकर तीन बार मारा गया। इस दौरान वार्ड में चीख-पुकार मच गई और डर के मारे दूसरे मरीजों के परिजन भागने लगे।

बिहार की रहने वाली एक महिला तीमारदार, रीना सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो डॉक्टरों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और उसे तोड़ डाला।

15 घंटे पहले भी हुआ था हंगामा

 हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे में बंद तीनों तीमारदारों को बाहर निकाला और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार इससे महज 15 घंटे पहले मंगलवार रात को भी आर्थो वार्ड में डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच मारपीट हुई थी। लगातार दो दिन हुई इन घटनाओं से अस्पताल में सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

मेडिकल चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। आगे की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस