BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, champion, Team • गोरखपुर / चरगांवा • 31-03-2026

कैलाश सेल्स बनी चैंपियन, JPL सीजन 16 संपन्न, टीम शरारत ने मारी बाजी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय JPL सीजन 16 प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से जुबली क्रिकेट ग्राउंड, बक्शीपुर में हुई। इसमें विभिन्न टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद कैलाश सेल्स ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में टीम शरारत विजेता रही। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन और दर्शकों का उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विजय प्रकाश अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि अंकुल जायसवाल मौजूद रहे। सुबह के मैचों में विटली ने यूनिटेक को और ईडन ने सनराइज को हराया। शाम के सत्र में पूर्व अध्यक्षों के मैत्री मैच में टीम क्रेज़ी ने अल्मा मेटर को पराजित किया। इसके अलावा विटली ने सेठी टायर्स को और कैलाश सेल्स ने ईडन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में विटली ने यूनिटेक को हराया, जबकि कैलाश सेल्स ने सेठी टायर्स को पराजित किया। दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बच्चों के मैच में सीएसके ने आरसीबी को हराया। महिला वर्ग के मुकाबले में टीम शरारत ने रिद्धि इन स्टाइल को हराकर जीत हासिल की।

Image Source Here...

फाइनल मुकाबले में कैलाश सेल्स ने बाजी मारी

फाइनल मुकाबला विटली और कैलाश सेल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन अंत में कैलाश सेल्स ने जीत दर्ज कर JPL सीजन 16 का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, डॉली यादव, वैष्णवी सिंह और अजीत योगी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

Image Source Here...

इनकी रही अहम भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न प्रायोजकों और जेसीआई पदाधिकारियों का सहयोग रहा। संस्था के सचिव किशन अग्रवाल ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और मीडिया का आभार जताया। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस