BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kautilya Parishad, Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

'पंडिताइन की लव स्टोरी' मूवी का विरोध, कौटिल्य परिषद ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। पंडिताइन की लव स्टोरी” फिल्म को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कौटिल्य परिषद गोरखपुर ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा और फिल्म के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिषद का कहना है कि यह मामला केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है।

Image Source Here...

परिषद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि फिल्म का नाम और इसकी विषयवस्तु समाज विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली है। उनका आरोप है कि इस तरह की फिल्मों से समाज में गलत संदेश जाता है और आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। परिषद ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

मुकदमा दर्ज करने की मांग

 ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और इससे जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। परिषद ने यह भी मांग की कि जब तक मामले की जांच पूरी न हो जाए, तब तक फिल्म के प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान मनीष पांडेय, विवेक शुक्ला, हिमांशु, प्रमोद कुमार, संतोष, संजय, प्रभात, शिवाजी, संदीप पाठक, शंतनु पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:44
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा