Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Khajanchi, flyover, Nakaha 27-Jan-2026 05:09 PM

खजांची फ्लाईओवर का उद्घाटन, नकहा ROB का शुभारंभ, इन दोनों पुल से जाम से निजात मिलेगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम 4 बजे खजांची फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। कुछ देर में नकहा रेल ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण करेंगे। चार लेन के दोनों सेतु के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। पादरी बाजार से बरगदवा जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिल सकेगी। सीएम दोपहर बाद बाद तीन बजे श्री भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय पहुंचेंगे। वहां डायमंड जुबिली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे एवं डायमंड जुबिली गेट का अनावरण करेंगे। इसके बाद खजांची ओवरब्रिज पहुंचेंगे। वहां फीता काटकर एवं विधि-विधान से पूजा कर फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इस फ्लाईओवर से गुजरते हुए वह स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर उतरेंगे और उसी मार्ग पर सीधम नकहा से बरगदवा रेल ओवरब्रिज पहुंचेंगे। लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

Image Source Here...

यातायात होगा आसान, जाम से राहत मिलेगी

शहर में यातायात सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए एक नया रेल ओवरब्रिज (बरगदवा में) और एक नया फ्लाईओवर (खजांची चौराहा) बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक ही दिन, इन दोनों का लोकार्पण कर लोगों को सहज आवागमन-परिवहन की सौगात देंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 पर रेल उपरिगामी सेतु (ओवरब्रिज) का लोकार्पण करेंगे। इसके निर्माण पर 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है। बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही मुख्यमंत्री खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित करेंगे।

Image Source Here...

1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी तथा महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात सुगमता और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की राह भी आसान होगी।

उधर 605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कालेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सहज और सुगम हो जाएगा।

अगले दो माह में ये परियोजनाएं भी बनकर हो जाएंगी तैयार

चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, लागत 49.22 करोड़ रुपये। नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर तथा देवरिया बाईपास कनेक्टिंग फ्लाईओवर, लागत 429.49 करोड़ रुपये।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×