BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Khichdi Mela, Route diversion • गोरखपुर / चरगांवा • 14-01-2026

खिचड़ी मेला- गोरखपुर में आज से रूट डायवर्जन लागू:जानिए नेपाल, बिहार और अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालु कहां खड़ी कर सकेंगे गाड़ियां

गोरखपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू कर दिया है। यह व्यवस्था 14 जनवरी बुधवार से मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

इस दौरान महानगर क्षेत्र में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं नेपाल, बिहार और अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रूटवार पार्किंग बनाई गई है। जहां श्रद्धालु अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे।

इस तरह रहेगा डायवर्जन –

तरंग ओवरब्रिज से हुमायूंपुर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर दो, तीन और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार रामलीला मैदान से मानसरोवर मंदिर होकर झूलेलाल मंदिर की ओर तथा रामलीला मैदान से पुराना गोरखपुर होते हुए झव्या गली मार्ग से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक रहेगी। दशहरी बाग तिराहा, कौड़ियहवा मोड़ और जाहिदाबाद तिराहा से भी मंदिर की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।

- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की ओर तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। वहीं धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की ओर ऑटो, ई-रिक्शा, मैजिक और लोडर प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को जटाशंकर, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सूरजकुंड ओवरब्रिज और सुभाष चंद्र बोस कॉलोनी होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

- यातायात तिराहा से डायवर्जन के बाद छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, रेलवे अंडरपास, विछिया, कौवाबाग, असुरन और खजांची चौराहा होकर गंतव्य की ओर जाएंगे। फर्टिलाइजर फैक्टरी से निकलने वाले भारी वाहनों को झुंगिया, गुलरिहा, भटहट, सोनबरसा और महुआतर होते हुए जंगल कौड़िया की ओर भेजा जाएगा।

- भारी वाहनों के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू किया गया है। वाराणसी और लखनऊ की ओर से सोनौली, सिद्धार्थनगर, फरेन्दा और महराजगंज जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन, जंगल कौड़िया और चिउटहा मार्ग से जाएंगे। इसी प्रकार इन क्षेत्रों से लखनऊ व वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे। सिद्धार्थनगर, सोनौली और फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन बरगदवा से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

रूटवार पार्किंग तय, पार्क होंगे अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहन

गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने रूटवार पार्किंग व्यवस्था लागू की है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। ताकि यातायात सुचारु रहे और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने।

रूट नंबर 1 :

बिहार, बलिया, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, जौनपुर, लखनऊ, बस्ती और संतकबीर नगर मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भगवती महिला महाविद्यालय परिसर और गोरखनाथ ओवरब्रिज चढ़ने से पहले दक्षिणी छोर स्थित आरपीएफ ग्राउंड में बनाई गई है।

रूट नंबर 2 :

सिद्धार्थनगर, फरेन्दा, नेपाल, सोनौली, महराजगंज, पीपीगंज, कैम्पियरगंज, पिपराइच, भटहट, गुलरिहा और चिलुआताल मार्ग से आने वाले वाहनों की पार्किंग लेबर तिराहा से रामनगर तिराहा, नथमलपुर बगीचा पार्किंग, औद्यौगिक क्षेत्र मोड़ से रामनगर तिराहा तक सड़क के दोनों तरफ और स्प्रिंगर स्कूल मोड़ रोड के दोनों पटरियों पर बनाई गई है।

रूट नंबर 3 :

शहर क्षेत्र राजघाट, कोतवाली, तिवारीपुर, सूरजकुंड कॉलोनी मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए रामलीला मैदान अंधियारी बाग रामलीला मैदान और मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

रूट नंबर 4 :

ग्रीन सिटी, डोमिनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को शान्तिवरन मैरेज लॉन तथा कौड़िहवा मोड़ स्थित नवनिर्मित एस्प्रा कॉम्प्लेक्स में पार्क कराया जाएगा।

रूट नंबर 5 :

शाहपुर, असुरन, एचएन सिंह मार्ग और हड़हवा फाटक की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग अंसारी रोड गोरखनाथ स्थित दीपू पासवान और बकार हुसैन की जमीन पर की जाएगी।

प्रशासन-पुलिस वाहन पार्किंग :

ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग मेवालाल गुरुकुल स्कूल, गोरखनाथ मंदिर गेट नंबर–4 (निकास द्वार) के पास निर्धारित की गई है।

भीड़ नियंत्रण के लिए होल्डिंग एरिया:

खिचड़ी मेला के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष होल्डिंग एरिया भी बनाए गए हैं। झूलेलाल मंदिर के पास स्थित रैन बसेरा (चैत्र दीप मैरेज लॉन के निकट) में 500 लोगों, महायोगी गोरखनाथ कॉम्प्लेक्स में 500 लोगों तथा इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में 400 लोगों के ठहराव की व्यवस्था की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस