BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, KIPM • गोरखपुर / चरगांवा • 16-04-2026

केआईपीएम छात्र ने AI हैकाथॉन जीता, सीएम योगी ने 25 हजार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्वांचल क्षेत्र के केआईपीएम गीडा के प्रथम वर्ष के छात्र आकाश यादव ने टीसीएस द्वारा आयोजित एआई हैकाथॉन में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 हजार की पुरस्कार राशि, चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Image Source Here...

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एमपीआईटी ने संयुक्त रूप से इस एआई एवं साइबर सुरक्षा हैकाथॉन का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और डिजिटल कौशल को बढ़ावा देना था। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य छात्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी दक्षता और समस्या समाधान क्षमता विकसित करना था। प्रतिभागियों ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट्स और विचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

केआईपीएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र आकाश यादव ने एआई हैकाथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्हें यह पुरस्कार महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047" कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और टीसीएस के चेयरमैन श्री एन. चंद्रशेखरन ने आकाश यादव को सम्मानित किया। केआईपीएम समूह के चेयरमैन ई. आर. डी. सिंह ने आकाश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

इस कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, निदेशक इंजीनियरिंग डॉ. मोहम्मद जाहिद रियाज़ खान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. शिवांश विक्रम, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट इंचार्ज नितेश कुमार जायसवाल, इनक्यूबेशन मैनेजर इंजीनियर विवेक कुमार, सभी विभागाध्यक्षगण और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:08
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस