BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Kushinagar • गोरखपुर / चरगांवा • 16-05-2026

कुशीनगर सांसद के साथ इलेक्ट्रिक कार में निकले रविकिशन, गाड़ियों का काफिला खत्म, प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने अपने काफिले की अधिकतर गाड़ियां खड़ी करा दी हैं। वह कल से ही दो गाड़ियों के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे हैं। उन्हें खजनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जाना था। रविकिशन, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के साथ उनकी इलेक्ट्रिक कार में खजनी के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने कार में से ही अपनी वीडियो भी जारी की।

रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में गाड़ियों का काफिला खत्म कर दिया है। इलेक्ट्रिक कार से दो सांसद कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल व डीजल की बचत होगी। उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आसमान साफ नजर आ रहा है। 10 दिन बाद और बेहतर हो जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से प्रदूषण भी नियंत्रित होगा। उन्होंने लोगों से भी पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की है।

महापौर, कमिश्नर, डीएम ने भी स्कोर्ट हटाया

 जिले में महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीएम दीपक मीणा ने भी स्कोर्ट हटा दिया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त अजय जैन एवं जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के स्कोर्ट के रूप में चलने वाले प्रवर्तन दल के वाहनो को भी हटा दिया गया है। सभी नेता व अधिकारी सप्ताह में एक दिन नो व्हेकिल डे का पालन भी करेंगे।

Image Source Here...

प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री ने भी की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों और उच्च पदस्थ अफसरों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद इसका अनुपालन भी शुरू कर दिया है। सीएम योगी के निर्देश के बाद राज्य में सप्ताह में एक दिन 'नो वेहिकल डे' रखने, बड़े कार्यालयों और औद्योगिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने और 50 फीसदी बैठकों को वर्चुअल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ सार्वजनिक परिवहन और बिजली बचत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। बिजली की बचत के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का आह्वान किया है।

स्कोर्ट वाहन के बिना चलने के संबंध में गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण को पीएम मोदी और सीएम योगी ने आर्थिक आवश्यकता के साथ ही राष्ट्रीय दायित्व भी माना है। इस दायित्व के निवर्हन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन को जुड़ना होगा। इस बीच सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी अपने काफिले में समर्थकों की गाड़ियों को मना कर दिया है। सांसद ने लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान की गहराई को समझें। पीएम और सीएम की अपील बेहद दूरदर्शी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस