BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Lineman, burn • गोरखपुर / चरगांवा • 24-02-2026

एलटी बॉक्स पर काम करते समय झुलसा लाइनमैन, तेज स्पार्क से जल गए हाथ

रूरल न्यूज नेटवर्क। मियां बाजार स्थित हट्टी माई रोड के पास मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे बिजली पोल पर काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान मोहरीपुर, बरगदवा के रहने वाले करीब 50 साल के हृदय नारायण तिवारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हृदय नारायण तिवारी पोल पर लगे एलटी बॉक्स पर तकनीकी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका पिलास फेस की लाइन से टच हो गया, जिससे अचानक तेज स्पार्क हुआ और पोल पर आग लग गई। स्पार्क इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

बिना शटडाउन- सुरक्षा उपकरण के हो रहा था काम

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लाइनमैन बिना बिजली शटडाउन और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़े थे। लोगों का कहना है कि अगर लाइन बंद कराकर काम कराया जाता तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

तेज स्पार्क के साथ धमाका जैसी आवाज हुई और आग की लपटों में उनका हाथ बुरी तरह झुलस गया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए खुद को संभाला और सीढ़ी के सहारे नीचे उतर आए। नीचे उतरने के बाद वह दर्द से परेशान रहे।

Image Source Here...

पिलास फेस से टच होने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीचे उतरने के बाद वह झुलसे हाथ के साथ साइकिल से जाने लगे, लेकिन उनके साथी कर्मचारियों ने उन्हें रोककर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।

बक्सीपुर उपकेंद्र के एसडीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन एलटी बॉक्स पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसका पिलास फेस की लाइन से टच हो गया, जिससे तेज स्पार्क हुआ और आग लग गई। इस घटना में उसका हाथ झुलस गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार घायल लाइनमैन के हाथ में गंभीर जलन है, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और लगातार निगरानी की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस