BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Lohri, Satsang • गोरखपुर / चरगांवा • 14-01-2026

गोरखपुर में धूमधाम से मनाई लोहड़ी:गुरुद्वारे में गूंजा कीर्तन-सत्संग, श्रद्धालुओं ने अरदास कर, मांगी खुशहाली

गोरखपुर में पंजाबी समाज का सांस्कृतिक लोहड़ी पर्व धूम-धाम से मनाया गया। मंगलवार शाम से लेकर शुरू हुआ लोहड़ी का उल्लास देर रात तक चला।

शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर, पैडलेगंज और मोहद्दीपुर के साथ ही सभी पंजाबी मंदिर और घरों में अरदास किया गया। उसके बाद लोहड़ी जलाकर समाज और परिवार के अमन और खुशहाली की कामना की गई।

लोगों ने पारंपरिक अंदाज में लोहिड़ी को सेलिब्रेट किया और एक-दूसरे को प्रसाद खिलाकर बधाई दी। गुरुद्वारा जटाशंकर में मनाए जा रहे उत्सव में सत्संग सेवा के साथ उल्लास का माहौल दिखा। सभी वर्ग के लोगों ने गुरु के सामने अरदास की फिर लोहड़ी जलाई।

गुरबाणी पाठ कीर्तन में मगन हुए श्रद्धालु

लोहड़ी पर्व की शुरुआत गुरुद्वारा जटाशंकर में शाम 8 बजे गुरबाणी पाठ कीर्तन और अरदास से हुई। सत्संग के बाद कार्यक्रम में आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा प्रांगण में आकर लोहड़ी की अरदास की और भजन गाकर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की।

इस दौरान लोहड़ी की विशेष परंपरा के रूप में मूंगफली, मक्का, गुड़, रेवड़ी, चना और ड्राई-फ्रूट को प्रसाद के रूप में पहले लोहड़ी की अग्नि को समर्पित किया। इसके बाद उस प्रसाद को सभी ने आपस में बांटा।

लोहड़ी के इतिहास के बारे में बताया

गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी राज सिंह ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को लोहड़ी के इतिहास के बारे में जानकारी देकर सर्व मंगल की कामना की। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू व आभार ज्ञापन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया।

इस मौके पर रजिंदर सिंह, रविंद्र पाल सिंह पप्पू, चरनप्रीत सिंह मंटू, धर्मपाल सिंह राजू, हरप्रीत सिंह साहनी, अशोक मल्होत्रा, गगन मल्होत्रा, रागी मनप्रीत सिंह खालसा, तेजिंदर सिंह, अमित सिंह, बेअंत सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, गगन सहगल, मंजीत भाटिया, सतनाम सिंह सैनी, हरभजन सिंह, डॉ. दीपक सिंह, शिखा मरवाह, रनदीप कौर, गुरप्रीत कौर, वंदना जायसवाल, सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस