BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cylinder • गोरखपुर / चरगांवा • 28-03-2026

गैस के लिए लगी लंबी लाइन, बिना सिलेंडर के घर जा रहे 200 से अधिक लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क। शनिवार को गैस सिलेंडर लेने को लेकर अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। शहर की कुछ गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, तो कुछ जगहों पर स्थिति सामान्य रही। भीड़ के कारण कई लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोल्डन गैस एजेंसी पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई। लोग अपने नंबर का इंतजार करते हुए घंटों लाइन में खड़े रहे। जिन उपभोक्ताओं का DAC नंबर आ गया, उन्हें आसानी से गैस मिल गई, लेकिन जिनका नंबर नहीं आया, उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। एजेंसी के मैनेजर विवेक तुली ने बताया कि उनके पास 1000 से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध हैं और सभी को गैस देने की व्यवस्था है। साथ ही उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी भी की जा रही है और लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Image Source Here...

गंगा गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। कई लोग सुबह से लाइन में लगे थे, दोपहर 12 बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। लाइन में खड़े लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस के लिए आना पड़ रहा है।

यहां से रोज करीब 100 से अधिक लोग बिना गैस लिए वापस जाते है। एजेंसी उन्हे अगले दिन का डेट देती है। अगले दिन वहां उनकी नई लाइन लगवाकर उन्हे सिलेंडर दिया जाता है। एजेंसी पर दो तरह की लाइनें लगी थीं। एक उन लोगों के लिए जो उसी दिन आए थे और दूसरी उन लोगों के लिए जिन्हें पिछले दिन गैस नहीं मिल पाई थी। इस वजह से भीड़ और बढ़ गई और लोगों को जल्दी राहत नहीं मिल पा रही थी।

कड़ी धूप के बीच बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग छाता और गमछा लेकर खुद को बचाते नजर आए। लंबे इंतजार और गर्मी ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया।

गंगा गैस एजेंसी के मैनेजर धनंजय राय ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर मौजूद हैं और रोजाना 800 से 900 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले तेल को लेकर अफवाह फैली थी, उसी तरह गैस को लेकर भी अनावश्यक डर फैल रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस