BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, follower, video • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

रील के फालोअर्स बढ़ाने का दिया लालच, महिला का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक महिला से इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़ाने के नाम पर ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामना आया है। आरोपी ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर पहले खुद फॉलो किया। उसके बाद चैटिंग शुरू कर दी। फिर फॉलोअर बढ़ाने का लालच देकर नजदीकियां बढ़ाई। आरोप है कि उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाया। जिसके जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा और लाखों रुपए ऐंठ लिए। फोन करके महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। परेशान होकर महिला ने कैंट थाने में FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।

Image Source Here...

इसी बीच बलिया के धीरज नाम का एक व्यक्ति उसे फॉलो किया। धीरे- धीरे उससे चैटिंग करने लगा। बातचीत बढ़ती गई। एक दिन धीरज उस महिला को फॉलोअर्स बढ़ाने का लालच दिया। महिला उसके जाल में फंस गई। जिसकी वजह से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी।

Image Source Here...

समय-समय पर रुपयों की डिमांड करता था

महिला ने उस पर विश्वास करना शुरू कर दिया। इसके लिए धीरज ने बहुत पैसे लिए। लेकिन कुछ किया नहीं। समय- समय पर रुपयों की डिमांड करता था। आरोप है कि उसने युवती का कोई अश्लील वीडियो बना रखा था। उसी के जरिए ब्लैकमेल करने लगा।

कहता था कि मैं जैसा बोलता हूं, वैसा करो। नहीं तो यह वीडियो तुम्हारे पति को भेज दूंगा। और सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। इसी डर से महिला सब कुछ चुपचाप सहती रही और समय- समय पर जितना कहता, उतने रुपए भेजती रहती थी। महिला के अनुसार ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला करीब दो वर्षों से चल रहा है।

दर्ज कराई FIR

तंग आकर उसने कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धीरज उसके पास फोन करता है और कहता है कि मेरा साथ मत छोड़ना। नहीं तो तुम्हारे पति और तुम्हें दोनों को जान से मार दूंगा। बार- बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

पेंटिंग का काम करता है आरोपी

जानकारी के अनुसार धीरज मौर्य बलिया जिले का मूल निवासी है लेकिन महाराष्ट्र के अहमद नगर शिवाजी कॉलोनी में रहकर पेंटिंग का काम करता है। वहीं से वो लगातार ब्लैकमेल करता है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के अनुसार - महिला की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस