BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Madrasa, Board exam • गोरखपुर / चरगांवा • 08-02-2026

मदरसा बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 4 केंद्रों पर 1086 छात्र देंगे परीक्षा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और सही ढंग से कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और सह-व्यवस्थापक की बैठक होगी। बैठक में परीक्षा संचालन, अनुशासन और निगरानी से जुड़े निर्देश दिए जाएंगे।

जानें परीक्षा की तारीख और समय

जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 9 से 14 फरवरी के बीच होंगी। मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इस साल जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1086 बच्चे परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

Image Source Here...

कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षा की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए राज्य स्तर से भी की जाएगी। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दो सचल दल और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र उप्र मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने मदरसा संचालकों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों को समय से परीक्षा केंद्रों की जानकारी दें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस