BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Club • गोरखपुर / चरगांवा • 23-04-2026

क्लब-17 मामले में बड़ा खुलासा, अवैध हुक्काबार चलाने में प्रशासनिक अधिकारी का हाथ, जांच में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में क्लब की आड़ में चल रहे अवैध हुक्काबार मामले में नया खुलासा सामने आया है। इस क्लब के संचालन में शहर के एक बड़े अधिकारी का हाथ है। उनकी शह पर ही यह पूरा बिजनेस चल रहा था।

Image Source Here...

क्लब की ओपनिंग से लेकर उसके लाइसेंस दिलाने में रियायत और फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट, हर गतिविधि में अधिकारी की संलिप्ता की आशंका जताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अ​धिकारी की भूमिका की जांच और संचालकों की तलाश तेज कर दी है। अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदपुर स्थित “क्लब 17” रेस्टोरेंट में चलाए जा रहे अवैध हुक्काबार में जिला प्रशासन के एक अधिकारी का हाथ है। आरोप है कि उनकी शह पर ही यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी। सूत्रों के मुताबिक रेस्टोरेंट की ओपनिंग से लेकर उसके संचालन तक संबंधित अधिकारी की भूमिका रही है। इतना ही नहीं, इस व्यवसाय में उनकी ओर से इंवेस्टमेंट किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

Image Source Here...

प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद कराई

बताया जा रहा है कि “क्लब 17” को शुरू करने में प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई गई। लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य औपचारिकताओं में भी कथित रूप से ढील बरती गई, जिससे यह कारोबार आसानी से संचालित होता रहा।

यही वजह रही कि लंबे समय तक यह हुक्काबार बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा। मामले के सामने आने के बाद अब संबंधित अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर भी इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस