BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, drain • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

खुले नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत, आधे घंटे तक चली तलाश, रस्सी के सहारे निकाला बाहर

रूरल न्यूज नेटवर्क। खुले नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे पानी उतरकर करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

व्यक्ति की पहचान बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 40 साल के तेतर दास के रूप में हुई है। वह पिछले पांच वर्षों से शहर में रह कर कबाड़ बेचने का काम करता था। घटना शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित शराब की दुकान के सामने मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जर्जर नाले में गिरने से अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास के बांसमंडी स्थित देशी शराब की दुकान के सामने एक करीब 40 साल का व्यक्ति अचानक खुले और जर्जर नाले में गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने ध्यान दिया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। देखते- देखते ज्यादा संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई।

तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सेमरा के विनोद यादव और पिपराइच के विजय मौर्य को रस्सी के सहारे नाले में उतारा। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद युवक को बाहर निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।

Image Source Here...

अब तक 3 लोगों की गई जान

आसपास के लोगों ने बताया कि खजांची चौराहा से लेकर बांसमंडी स्थित गोड़धोइया नाला तक लगभग 300 मीटर खुला यह नाला काफी पुराना और जर्जर स्थिति में हैं। फोरलेन सड़क चार साल पहले बन गई‌। लेकिन, एक तरफ का नाला नहीं बनाया गया। अब तक तीन लोगों की नाला में गिरने से मौत हो चुकी है।

नाला की ओनरशिप किसी ने नहीं ली है। जल निगम ने इसका कुछ हिस्सा बनाया है। कुछ दिन पहले ही नाले का सिल्ट निकाल कर सड़क पर रखा गया था लेकिन बैरिकेटिंग नहीं की गई।

Image Source Here...

कबाड़ बेचने का काम करता था

 सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के तेतर दास के रूप में हुई है। वह दो साल से फातिमा बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर के कमरे में रहकर कबाड़ बेचता था। उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्वजन को सूचना दे दी गई है।

थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पांच साल से घर नहीं गया था तेतर दास

मृतक तेतर दास के भाई शंभू दास ने बताया कि उसका भाई गांव के गुड्डू के साथ गोरखपुर गया था। पांच साल से बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना पूसा के ढीगरा गांव नहीं आया था। एक महीना पहले मेरी बेटी की शादी थी। उसमें आने के लिए तैयार थे लेकिन गुड्डू के मौसा ने नहीं जाने दिया। भाई की पत्नी और बेटे की मृत्यु हो चुकी है। वह इससे बहुत दुखी रहते थे। उनकी एक बेटी और दामाद हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस