गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां...
• gorakhpur, cm yogi, Maulana, Chief Minister
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 31-03-2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार निवासी मौलाना अब्दुल्ला सलीम से एसटीएफ कर रही पूूछताछ, प्रदेश में 80 से अधिक स्थानों पर केस दर्ज
रूरल न्यूज नेटवर्क।सीएम योगी
आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गोरखपुर एसटीएफ ने
गिरफ्तार किया। आरोपी बिहार का रहने वाला मौलाना है। गोरखपुर एसटीएफ मौलाना
अब्दुल्ला सलीम से पूछताछ कर रही है।
रविवार को एक
वीडियो सामने आया था, जिसमें मौलाना अब्दुल्ला सलीम किसी धार्मिक जलसे में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता
दिखाई दिया।
Image Source Here...
मौलाना के खिलाफ 80 से ज्यादा FIR दर्ज
वीडियो सामने
आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन
शुरू हो गए थे। कैंट थाना समेत पूरे प्रदेश में मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से अधिक एफआईआर
दर्ज किया जा चुका है।
स्थानीय वकीलों
ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कैंट थाने में आरोपी मौलाना अब्दुल्ला
सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने
बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि
आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते
हुए जांच चल रही है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तारी की धारा
नहीं है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Share On :
×
15:53
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा