BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mayor • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

3 साल पूरे होने पर सीएम से मिले महापौर, भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा, उपलब्धियां भी गिनाईं

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर नगर निगम के मौजूदा कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की ओर से पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस दौरान मेयर ने बताया कि नगर निगम ने बीते तीन वर्षों में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और हरित क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इसके अलावा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चल रही योजनाओं और आगामी विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करने की होती है। उन्होंने विकास कार्यों को और गति देने, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने पर जोर दिया।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। गोरखपुर में भी विकास कार्यों को नई दिशा मिली है।

Image Source Here...

महापौर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में नगर निगम गोरखपुर लगातार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और आगे भी विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ला, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, उपसभापति पवन कुमार त्रिपाठी, पार्षद रणंजय सिंह ‘जुगनू’, धर्मदेव चौहान, ऋषि मोहन वर्मा, दुर्गेश बजाज, अभिषेक शर्मा, शिवेंद्र मिश्रा, रंजुला रावत, पूर्व पार्षद राधेश्याम रावत एवं सौरभ कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:05
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस