BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MBBS, BRD • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

MBBS के स्टूडेंट्स ने मानसिक रोगी को जमकर पीटा, गोरखपुर के BRD की छात्रा ने लगाया आरोप, पहनावे पर रोगी ने किया था कमेंट

रूरल न्यूज नेटवर्क। BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS के स्टूडेंट्स ने मानसिक रोगी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि रोगी अपने वॉर्ड से बाहर निकल कर सरोजनी हॉस्टल के पास पहुंच गया। और वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहचनावें पर कमेंट किया।

Image Source Here...

एक्शन लेते हुए छात्रा ने अपने MBBS के साथियों को बुला लिया। जिसके बाद यह घटना हुई। मानसिक रोगी की पत्नी बार-बार कहती रही कि उसके पति का दिमागी हालत ठीक नहीं है। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इतने में उसने घटना का वीडियो बना लिया।

उसके बाद छात्र वॉर्ड में घुस कर उसे वीडियो डिलीट कराने के लिए धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंचीं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने किसी तरह मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, BRD मेडिकल कॉलेज में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स के पति का इलाज मानसिक रोग विभाग के वार्ड (पुराना 100 नंबर बेड) में चल रहा है। रविवार को मरीज टहलते हुए वार्ड से बाहर निकलकर सरोजनी हॉस्टल के सामने पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक छात्रा के पहनावे पर उसने टिप्पणी कर दी। इससे नाराज छात्रा ने अपने सहपाठी एमबीबीएस छात्रों को बुला लिया। आरोप है कि कुछ ही देर में पहुंचे छात्रों ने मरीज को पकड़कर हॉस्टल के बाहर जमकर पिटाई कर दी।

पत्नी की बात किसी ने नहीं सुनी

मौके पर मौजूद उसकी पत्नी लगातार पति के मानसिक रोगी होने की बात कहकर छात्रों से मारपीट न करने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसी दौरान उसने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सिक्योरिटी ने मरीज को छुड़ाया

 सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी मौके पर पहुंचे और मरीज को छुड़ाकर दोबारा वार्ड में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने की जानकारी होने पर कुछ छात्र वार्ड में पहुंच गए और स्टाफ नर्स पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। गुलरिहा थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस