BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mentally • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

संपत्ति हड़पने के लिए मंदबुद्धि को दिया जहर, मौत, एक आरोपी गिफ्तार, जीजा सहित अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

रूरल न्यूज नेटवर्क। मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की संपत्ति हड़पने की साजिश में रिश्तेदारों ने जहर देकर हत्या कर दी थी। इस मामले चिलुआताल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी पहचान महराजगंज के पनियरा के रहने वाले अजित उर्फ मावेन्द्र के रूप में हुई है। वह रिश्ते में मृतक के जीजा का भतीजा लगता है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर 30 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2024 में चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र कुमार उर्फ जीतन की जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की मां दुलारी देवी (70) ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानसिक रूप से कमजोर था, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया। 25 सितंबर 2024 की शाम आरोपियों ने जितेंद्र को बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गए। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले जाया गया।

 मां से बोला- बच नहीं पाऊंगा

लगभग चार दिनों तक इलाज चला। इसी दौरान 29 सितंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। मां के अनुसार मौत से ठीक पहले जब वह बेटे के पास पहुंचीं, तो उसने बताया कि उसे कुछ पिलाया गया है और वह बच नहीं पाएगा।

Image Source Here...

खून की उल्टियां करते दी जान

 थोड़ी ही देर में खून की उल्टियां करते हुए उसकी मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

जिसके बाद पीड़िता ने थाने से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चिलुआताल थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

एक आरोपी गिरफ्तार

इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी अजीत उर्फ मावेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान महराजगंज के पनियरा हेम छापर टोला पोखरहवा निवासी अजित उर्फ मावेन्द्र के रूप में हुई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस